Sunday, April 8, 2012

ब्राह्मण महाकुंभ आयोजन अप्रैल 28 व 29

बुहभाषीय ब्राह्मण महासंघ, नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ब्राह्मण समाज का महाकुंभ का आयोजन अप्रैल 28 व 29, 2012 को करने जा रही है।इसी संदर्भ में सम्मेलन की तैयारी बैठक दिल्ली के कालका मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष मोरेश्वर राव घैसास गुरूजी, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेशत्रिपाठी, महासचिव सूरजभान पांडेय, कालिका पीठ के पीठाधिश्वर महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत, पंडित मांगेराम शर्मा, कुलदीप भारद्वाज ने उपस्थित होकर संबोधित किया। सभी ने ब्राह्मण महाकुंभ 28-29 अप्रैल को सफल बनाने के लिए दिल्ली नगर के विप्र बंधुओं से सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में अमर शहीद मंगल पांडेय के वंशज रघुनाथ पांडेय, शहीद चंद्रशेखर आजाद के वंशज गणेश शंकर मिश्र ने विशेष रूप से उपस्थित होकर विप्रजनों से व्यक्तिगत आग्रह किया। कार्यक्रम में गुजरात से वंदना तिवारी, प्रवीण भाई जोशी, नागपुर से त्रिलोकी नाथ सिन्धरा, रेखा चतुर्वेदी, मुंबई से संजय बम्हे, स्मिता पुराणिक, मध्यप्रदेश से शिवचरण शर्मा, जीवनलाल मुखरैया, डॉ. मोहन शर्मा, छत्तीसगढ़ से अजय त्रिपाठी, रांची से विजय मिश्रा, पटना से विनायक पांडेय, आर.एन.मिश्रा, माधव आजाद, बनारस से कमलाकांत उपाध्याय, के.एन.शुक्ला, मुरलीधर दुबे, हरियाणा से राधावल्लभ शर्मा, ए.के.पांडेय, हैदराबाद से विजय जुत्ती, गोवा से सुधीर मोघे, जयपुर से रमेश शर्मा, पंजाब से केदारनाथ शर्मा, लखनऊ के पूर्व विधायक शुक्ला जी सहित विप्रजन उपस्थित थे।बुहभाषीय ब्राह्मण महासंघ, नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ब्राह्मण समाज का महाकुंभ आयोजन में ब्राह्मण सम्मेलन के विषय- ब्राह्मणों का अस्तित्व एवं अस्मिता, स्वतंत्रता से पहले और स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र के लिए ब्राह्मणों का योगदान। आरक्षण की सार्थकता तथा उसका राष्ट्रीय स्तर पर दुष्प्रभाव के दुरगामी परिणाम और प्रतिभा पलायन। ब्राह्मण महिलाओं का सामाजिक परिवर्तन षोडश संस्कार क्यों? और उसका वैज्ञानिक पक्ष। ब्राह्मण वर्ग से अन्य जातियों का अपेक्षा ब्राह्मणों को राजनीतिक पहचान बनाना आवश्यक है, इसके लिए किस प्रकार का अभियान शुरु करें।
देश के ब्राह्मणों से दिल्ली पहुंचने की अपील

No comments:

Post a Comment