Sunday, April 8, 2012

हार की समीक्षा में राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश में हार की समीक्षा में जुटे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी जानना चाहते हैं कि प्रदेश कांग्रेस में ऊपर से निचले स्तर पर आखिर वह कौन से लोग हैं, जिनकी वजह से पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने हारे उम्मीदवारों को बाकायदा 13 सवालों की प्रश्नसूची सौंपी,प्रश्नसूची में सवाल है कि आपके विधानसभा क्षेत्र में कितने ब्लॉक हैं और इसका अध्यक्ष कौन है। क्या इन्होंने आपको चुनावों में समर्थन और सहयोग दिया। क्या आपको जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी से समर्थन मिला। क्या आपको अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट्स का समर्थन मिला। क्या आपको युवा कांग्रेस का समर्थन मिला। क्या एनएसयूआई का समर्थन मिला।क्या सेवा दल और महिला कांग्रेस का समर्थन मिला। पीसीसी कार्यालय के साथ समन्वय कैसा रहा। आपके चुनाव में सराहनीय कार्य करने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं के नाम और नंबर बताएं। अप्रैल-मई में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के संदर्भ में आप अपने सुझाव बताएं। चुनावी पराजय के मुख्य कारण क्या रहे और अब आगे की क्या योजना होनी चाहिए। इसके लिए आपके सुझाव क्या है।

राहुल गांधी के इन सवालों से साफ है कि राष्ट्रीय कांग्रेस लेकर ब्लॉक स्तर तक उन लोगों नाम जानना चाहते हैं, जो बड़े पदों पर बैठकर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे है।

No comments:

Post a Comment